AIR POLLUTION IN DELHI: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में


राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी…


भाषा भाषा
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी (252) में दर्ज किया गया। पड़ोसी फरीदाबाद में एक्यूआई (288), गाजियाबाद में (296), गुरुग्राम (273), नोएडा (236) और ग्रेटर नोएडा (237) में भी एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



Related