दिल्ली में ‘सीएम श्री स्कूल का उद्घाटन’, 75 स्कूलों में लॉन्च हुआ प्रोजेक्ट, शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव

दिल्ली की स्कूली शिक्षा व्यवस्था एक नए युग में प्रवेश कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरोजिनी नगर में सीएम श्री स्कूल का उद्घाटन किया और CM SHRI Schools Project को दिल्ली के 75 स्कूलों में लॉन्च किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने की।

सीएम श्री स्कूल्स विकसित भारत 2047 की नींव रखने वाले ऐसे संस्थान हैं, जहां केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि कौशल और मानवीय दृष्टिकोण को भी महत्व दिया जाता है। यह परियोजना आधुनिक तकनीक और समग्र शिक्षा के सिद्धांतों को एक साथ लाकर छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है।

इस कार्यक्रम के तहत आठ प्रमुख घटकों को एक साथ लागू किया गया है:

AI आधारित Smart क्लासरूम – जहां छात्र डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सीख सकेंगे।

Career Counselling Lab – करियर मार्गदर्शन और योग्यताओं के मुताबिक सही दिशा चुनने के लिए।

ICT Lab – सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में दक्षता बढ़ाने के लिए।

Digital Library – छात्रों को ज्ञान और शोध के लिए अत्याधुनिक डिजिटल संसाधन।

मल्टी-सेक्टोरल कौशल Lab – विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए।

Language Lab – भाषाई दक्षता और संवाद क्षमता बढ़ाने के लिए।

समावेशी शिक्षा के लिए संसाधन कक्ष – विशेष जरूरत वाले छात्रों के लिए।

CM Shri Digital Portal – प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और डिजिटल सीखने के लिए।

दिल्ली की शिक्षा अब स्मार्ट और आधुनिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के मार्गदर्शन में यह पहल दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, स्मार्ट और वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बना रही है। इस परियोजना से न केवल छात्र तकनीकी रूप से सशक्त होंगे, बल्कि उनमें सामाजिक और मानवीय मूल्यों की भी मजबूत नींव रखी जाएगी। CM SHRI Schools Project के माध्यम से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था वास्तव में विकसित भारत 2047 के सपनों की दिशा में अग्रसर होगी।

First Published on: February 18, 2026 10:54 AM
Exit mobile version