COVID-19 : दिल्ली में नई गाइडलाइन जारी, सभी निजी दफ्तरों पर ताला, रेस्टोरेंट-बार भी रहेंगे बंद

दिल्ली में निजी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे और कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते कहर ने लोगों को फिर से परेशान करना शुरु कर दिया है। सबसे ज्यादा मुश्किल मेट्रो सिटी में देखने को मिल रही है। जिस कड़ी में दिल्ली में कोरोना असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

जिसके चलते डीडीएमए ने राजधानी में कुछ और पाबंदियां लगाई हैं। इसके तहत आज से दिल्ली में निजी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे और कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और बार आदि भी बंद रहेंगे, हालांकि होम डिलीवरी सेवा चालू रहेगी।

इसी के साथ ही दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नया आदेश जारी किया है। जिसके चलते दिल्ली के वो सभी निजी दफ्तर जो गैर-जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं वह पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिसका काम वर्क फ्रॉम होम के नियम के तहत होगा। जो दफ्तर जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं सिर्फ वही खुले रहेंगे।

सभी रेस्टोरेंट और बार भी आज से बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि यहां आकर बैठकर खाना नहीं खाया जा सकेगा। हालांकि रेस्टोरेंट को यह इजाजत रहेगी कि वह होम डिलीवरी और टेक अवे की सेवाएं उपलब्ध कराते रहें।

First Published on: January 11, 2022 12:34 PM
Exit mobile version