दिल्ली: कोरोना स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री करेंगे बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक बैठक करेंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक बैठक करेंगे।

कोविड-19 प्रबंधन के लिए नोडल मंत्री और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी इस बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, “दिल्ली में प्रतिदिन के हिसाब से कोरोना की वर्तमान स्थिति पर निगरानी रखने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपराह्न एक बजे नोडल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य अधिकारियों संग कोविड प्रबंधन पर समीक्षा बैठक करेंगे।”

First Published on: April 17, 2021 11:52 AM
Exit mobile version