दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की


दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा की।


भाषा भाषा
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा की। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले सप्ताह आदेश जारी करके शहर में यमुना नदी तट के अलावा अन्य तय जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति दी थी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा जारी एक नोट के अनुसार, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लोगों के लिए छठ पूजा महत्वपूर्ण पर्व है। इसी आधार पर दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर, 2021 को छठ पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।’’

डीडीएमए ने कोविड-19 के खतरे के लिहाज से 30 सितंबर को आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर पाबंदी लगा दी थी।



Related