आज से महंगा हुआ दिल्ली मेट्रो का सफर, DMRC ने बढ़ाया किराया, अब कहां के कितने रुपये लगेंगे?

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बार फिर लंबे समय के बाद अपने किराए में बढ़ोतरी की है। ये आज यानी 25 अगस्त से लागू हो गई है। सभी लाइनों पर 1 रुपये से 4 रुपये तक और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 1 रुपये से 5 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

डीएमआरसी के अनुसार, अब दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया 11 रुपये और अधिकतम किराया 64 रुपये होगा। यह बदलाव 8 साल बाद किया गया है, जिससे लाखों यात्रियों के खर्च पर असर पड़ेगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया बढ़कर 5 रुपये तक महंगा हुआ है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “दिल्ली मेट्रो सेवाओं का यात्री किराया आज यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से बदलाव किया गया है। यह वृद्धि न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के अनुसार केवल ₹1 से ₹4 तक होगी (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए ₹5 तक)। नए किराया स्लैब 25 अगस्त 2025 से प्रभावी होंगे।”

डीएमआरसी ने बताया कि किराए में यह बढ़ोतरी ऑपरेशन लागत और सेवा गुणवत्ता बनाए रखने के लिए की गई है। बढ़ती महंगाई और रखरखाव खर्च के चलते यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।

First Published on: August 25, 2025 8:49 AM
Exit mobile version