मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

भाषा भाषा
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शिरोमणि अकाली दल और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि डीएसजीएमसी को मिलने वाले कोष में एक पक्षकार भूपिंदर सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबरों के अनुसार दिल्ली की एक अदालत ने पिछले वर्ष नवंबर में ईओडब्ल्यू को सिरसा के खिलाफ डीएसजीएमसी में महासचिव पद पर रहते हुए कोष की हेरा फेरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने बताया कि सिरसा और अन्य लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया था। उन पर धोखाधड़ी करने और गुरुद्वारे के कोष से टेंट, कंबल और त्रिपाल खरीदने के नाम पर एक करोड़ रूपए का बेहिसाब भुगतान करने का आरोप है।



Related