नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रदर्शन स्थलों में से एक हरियाणा से सटे टिकरी बॉर्डर के पास दो मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी।
हरियाणा में दो स्टेशन पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन के अंतर्गत आते हैं। डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित करने के लिए ट्वीट किया, ‘‘पंडित श्री राम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी के प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया गया है।’’
Security Update
Entry/exit for Pandit Shree Ram Sharma and Bahadurgarh City have been closed.
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) September 17, 2021
