दिल्ली के मंडोली स्थित गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची 30 दमकल गाड़ियां

बाहरी दिल्ली के मंडोली इलाके में स्थित एक गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई।

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मंडोली इलाके में स्थित एक गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई।

दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली और घटना पर आग बुझाने के लिए 30 दमकल कर्मियों को भेजा गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की अबतक सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

First Published on: March 27, 2021 6:58 PM
Exit mobile version