चुनाव आयोग के बाहर बवाल, जयराम रमेश को सुरक्षा जवानों ने अंदर जाने से रोका

चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब मध्य प्रदेश की कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस के कम्युनिकेशन इंचार्ज जयराम रमेश मंगलवार की शाम को चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। वहां पर जयराम रमेश और सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। बताया जा रहा है कि जयराम रमेश को अंदर जाने से रोक दिया गया, क्योंकि उनके पास बैठक से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना या अनुमति संदेश नहीं था।

इसके बाद निर्वाचन सदन के गेट पर ही कांग्रेस नेता और सुरक्षा जवानों के बीच काफी देर तक बहस होती रही, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाम साढ़े सात बजे चुनाव आयोग से मिलने के लिए समय मांगा था। इसी बैठक के सिलसिले में जयराम रमेश वहां पहुंचे थे, लेकिन एंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

First Published on: June 9, 2026 8:36 PM
Exit mobile version