कृपलानी स्मृति व्याख्यान -2025: आपातकाल लगाने वाली सरकार को जेपी अवैधानिक मानते थे-त्यागी

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
दिल्ली Updated On :

नयी दिल्ली। स्थानीय हिंदी भवन में आचार्य कृपलानी स्मृति व्याख्यान -2025 का आयोजन किया गया। आपातकाल में आचार्य जे बी कृपलानी विषय पर व्याख्यान देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद के. सी. त्यागी मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने की।

आचार्य कृपलानी की 137 वी जन्मतिथि पर अयोजित स्मृति व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि के. सी. त्यागी ने कहा कि आपातकाल लगाने वाली सरकार को जय प्रकाश नारायण अवैधानिक मानते थे। समाजवादी गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े रहे थे, लेकिन बाद में अकारण ही कांग्रेस पार्टी से नहीं निकल गए। आपातकाल किसी तंत्र के लिए नहीं लगाया गया, बल्कि एक परिवार का आपसी हित साधने के लिए लगाया गया। जेपी, लोहिया और गांधीजी ये तीनों नेपाल के राजशाही के सख़्त खिलाफ थे। गांधीजी जो कहते थे नेहरू ठीक उसका उल्टा करते थे। नेहरू कहने को तो गांधीवादी थे लेकिन उनके एक भी वसूल को नहीं मानते थे। कांग्रेस के शासनकाल में देश में प्रचंड भुखमारी थी। देश में कृषि उत्पादन ठप्प पड़ने लगे थे।

आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा अयोजित इस कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में रामबहादुर राय ने कहा कि कृपलानी जी ने आखिरी समय में माई टाइम्स नाम से अपनी स्मृति लिखवाई। जिसका प्रकाशन आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट ने हिंदी में तीन खंडों में कराया है, लेकिन आपातकाल के समय उनकी भूमिका क्या थी यह पूरे पुस्तक में ठीक से उपलब्ध नहीं है। आपातकाल के दौरान यदि कोई सत्याग्रह करता पकड़ा गया तो वे इकलौते व्यक्ति आचार्य कृपलानी थे।

कार्यक्रम में आईटीएम यूनिवर्सिटी (ग्वालियर) के संस्थापक श्री रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ लेखक वीरेंद्र मिश्र, विश्व युवक केन्द्र के संचालक उदय शंकर सिंह, संदीप जोशी, महेश भाई, सुदीप साहू, प्रो. डॉ. राजीव रंजन गिरी, राजेश कुमार झा, जीतेन्द्र नारायण सिंह अधिवक्ता जगदीश सिंह, श्याम सुन्दर, सुनील कुमार, डॉ. शशिकांत राय, मनीष चंद्र शुक्ला, मनोज राय, प्रभात ओझा, प्रेम प्रकाश, जनार्दन यादव, संजीव कुमार, गुंजन कुमार, ब्रजेश कुमार झा, सुस्मिता सिंह, वंदना झा, सुभाष गौतम जैसे तमाम बुद्धिजीवी तथा सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके भजनों के साथ किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत ट्रस्टी संदीप जोशी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंध न्यासी अभय प्रताप ने किया जब कि सभी आये हुए अतिथियों के प्रति आभार सुरेंद्र कुमार ने प्रकट किया।



Related