बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के कुछ ही मिनट के भीतर मिली जीवनरक्षक गैस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के कुछ ही मिनट के भीतर दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के कार्यकारी निदेशक सुधांशु वैंकट ने बताया कि अस्पताल में सुबह करीब नौ बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। उन्होंने बताया, ‘‘अभी-अभी, दिल्ली सरकार की ओर से हमारे यहां ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति की गई है। यह करीब डेढ़ घंटे तक चलेगी। हमारे यहां का आपूर्तिकर्ता फोन का जवाब नहीं दे रहा है।’’

अस्पताल में करीब 350 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 265 कोरोना वायरस से पीड़ित हैं तथा 30 मरीज आईसीयू में हैं। आपको बता दें कि इस समय दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है जिसको लेकर मरीजों में ऑक्सीजन का लेवल कम होता जा रहा है। ऐसे में यहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई है।

First Published on: April 24, 2021 11:45 AM
Exit mobile version