नई दिल्ली। उत्तर-पूर्व दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में ‘पेपर रोल’ (कागज के रोल) से भरे एक गोदाम में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों के अनुसार, तड़के तीन बजकर 36 मिनट पर आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन आया और दमकल की 17 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।
अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। बेहरहाल घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।









