MCD ELECTION: एग्जिट पोल में आप की जीत का अनुमान, कांग्रेस का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन


दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल कर सकती है और भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो सकती है। एक एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) में यह अनुमान लगाया गया है।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल कर सकती है और भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो सकती है। एक एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) में यह अनुमान लगाया गया है।

‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 43 फीसद मत प्रतिशत के साथ 149 से 171 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी तरफ, भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 69 से 91 सीटें मिल सकती हैं।

इस एग्जिट पोल के अनुमान को माने तो कांग्रेस निगम चुनाव में अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस को 10 प्रतिशत मतों के साथ 3-7 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर गत चार दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ है।



Related