दिल्ली में ठंड से लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंचा

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार को सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से सर्द हवाएं मैदानों की ओर चलने के साथ पारा और भी गिर सकता है।

आईएमडी के ने कहा कि 14 जनवरी तक पारा गिरकर पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था।

इससे पहले तीन जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में दिल्ली के आसमान पर बादल छाये रहने की वजह से कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया था।

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। शनिवार को यह 10.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा था जो पिछले चार साल में जनवरी का सबसे अधिक तापमान है।

First Published on: January 11, 2021 11:52 AM
Exit mobile version