किसानों के चक्का जाम के मद्देनजर पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किसान संगठन के नेताओं द्वारा शनिवार को आहूत चक्का जाम के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

नोएडा (उप्र)। किसान संगठन के नेताओं द्वारा शनिवार को आहूत चक्का जाम के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि शनिवार को किसान संगठनों द्वारा आहूत किए गए प्रदर्शन तथा चक्का जाम के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनपद में कई स्थानों पर जहां किसान चक्का जाम करने के बाद उत्पात मचा सकते हैं, उन्हें चिन्हित किया गया है। अपर आयुक्त ने बताया कि आम नागरिकों को कई परेशानी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी की है।

वहीं, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) युवा के जिला अध्यक्ष विभोर शर्मा ने बताया कि चक्का जाम के मद्देनजर उनके संगठन ने पूरी तैयारी की है। संगठन के विभिन्न पदाधिकारी जनपद गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम करेंगे।

First Published on: February 5, 2021 3:19 PM
Exit mobile version