दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ बारिश होने का अनुमान

नई दिल्ली। गर्मी की दस्तक के साथ ही सूरज के तेवर तल्ख़ हो गए हैं। सुबह में हल्की ठंड का अहसास तो है लेकिन दोपहर के समय गर्मी परेशान कर रही है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर में रविवार को बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी।

First Published on: March 6, 2021 11:52 AM
Exit mobile version