दिल्ली में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सोमवार तड़के 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि यहां सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सोमवार तड़के 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

आईएमडी ने बताया कि पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में सबसे अधिक तापमान है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

First Published on: March 1, 2021 12:06 PM
Exit mobile version