जश्न में हुई फायरिंग में दूल्हे की मौसी को लगी गोली


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम हुई इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला दूल्हे की मौसी बताई जा रही है।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक शादी समारोह में जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में 54 वर्षीय एक महिला को गोली लग गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम हुई इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला दूल्हे की मौसी बताई जा रही है।

अधिकारी ने कहा, “गुरुवार शाम को, हमें वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल से फोन आया कि एक 54 वर्षीय महिला को गोली लगने से घायल कर दिया गया है। जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने कहा कि महिला बनाने की स्थिति में नहीं थी।”