नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश होने से मिंटो ब्रिज, मूलचंद अंडरपास और आईटीओ समेत अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव की वजह से दिल्ली यातायात पुलिस ने कई अंडरपास बंद कर दिए और यात्रियों को ट्विटर के जरिए इस बारे में सूचित किया।
Traffic Alert
Traffic will be affected due to water logging from MB Road Khanpur T-point to Hamdard Nagar Red Light. please avoid using this route.— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 21, 2021
इसमें आगे कहा गया, ‘‘जलभराव के कारण मूलचंद अंडरपास पर यातायात प्रभावित है। आजाद मार्केट अंडरपास को 1.5 फुट जलभराव के कारण बंद किया गया।’’ भारी बारिश के कारण पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, लाजपतनगर, जंगपुरा, आईटीओ, प्रगति मैदान, संगम विहार, रोहतक रोड, मंगोलपुरी, किराड़ी और मालवीय नगर में भी सड़कों पर जलभराव की समस्या हुई।
Traffic Alert
Traffic is affected at Moolchand Underpass due to waterlogging. Inconvenience is regretted.— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 21, 2021
फिलहाल बारिश थमने के बाद अब काफी जगह यातायात में राहत है, जिसकी सूचना पुलिस विभाग की ओर से ट्वीट कर दी गई।
Now traffic is normal. https://t.co/yq6fa8Zbfh
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 21, 2021
