WEATHER UPDATE : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पारा कुछ डिग्री चढ़ गया और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


भाषा भाषा
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पारा कुछ डिग्री चढ़ गया और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार शाम को मौसम विज्ञानी ने मंगलवार को एक और गर्म दिन रहने का अनुमान जताया था और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।



Related