महात्मा पुरस्कार को एक वैश्विक आंदोलन बनाएंगे : अमित सचदेवा


आगामी एक अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।


naagrik news naagrik news
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। आगामी एक अक्टूबर को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में महात्मा पुरस्कार 2021 से सामाजिक कार्यों, कोरोना काल में मानवीय कार्यों में संलग्न 69 व्यक्तियों, संस्थानों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा।

पुडुचेरी की 24वीं राज्यपाल डॉ. किरण बेदी द्वारा महात्मा पुरस्कार के संस्थापक अमित सचदेवा और नागरिक फाउंडेशन एवं एसडीजी चौपाल के चेयरमैन एवं संस्थापक दीपक द्विवेदी के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

महात्मा पुरस्कार के संस्थापक अमित सचदेवा ने कहा कि हमारी शुरू से ही दृष्टि दुनिया भर में महात्मा गांधी की शिक्षाओं और लोकाचारों को फैलाने की रही है। महात्मा पुरस्कार के साथ, हम उन लोगों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने समाज में बहुत योगदान दिया है और इस महान कार्य में लगे हुए हैं। महात्मा गांधी की विरासत वैश्विक होने के नाते, हम भारत के अलावा न्यूयॉर्क, लंदन और केप टाउन में भी इसकी मेजबानी करके महात्मा पुरस्कार को एक वैश्विक आंदोलन बनाना चाहते हैं।

हर साल विजेताओं को सम्मानित करने के लिए राजश्री बिरला और आदित्य बिरला समूह महात्मा पुरस्कार का समर्थन करता है। आदित्य बिरला समूह का स्वयं महात्मा गांधी तथा उनके सिद्धांतों के साथ एक लंबा इतिहास रहा है। इस वैभवशाली और विशाल बहुराष्ट्रीय कंपनियों के समूह के अपने संस्थापक घनश्याम दास बिरला के समय से ही, महात्मा गांधी के साथ घनिष्ठ संबंध रहे हैं। अपनी विरासत को बनाए रखने के लिए और योग्य संगठनों को पहचानने के लिए, आदित्य बिरला समूह महात्मा पुरस्कार का समर्थन करता रहा है।



Related