शाह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर के बोड़कदेव इलाके में सिंधु भवन मार्ग पर अहमदाबाद नगर निगम के भूखंड पर तीन पौधे रोपे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं नगर निगम की पूरी टीम से अपील करता हूं कि वह अहमदाबाद को ऐसा शहर बनाए जिसका हरित क्षेत्र न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा हो। यह संभव है।’’
हरियाली लोकसभा-गांधीनगर लोकसभा अभियान के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में वृक्षारोपण का शुभारंभ किया।
वृक्ष जीवन का आधार होने के साथ पृथ्वी की समृद्धि के प्रतीक भी हैं। आज जब ग्लोबल वार्मिंग विश्व में एक सबसे बड़ा संकट है तब हम वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। pic.twitter.com/h9u8jS3N3E
— Amit Shah (@AmitShah) June 22, 2021
उन्होंने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 11 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है तथा नागरिकों से इस अभियान में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘‘धरती पर एक पेड़ ‘अपलोड’ करिए, आपको बादलों से सैकड़ों ‘लाइक’ मिलेंगे।’’
इस अवसर पर शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की कोविड-19 रोधी टीकाकरण में एवं केंद्र सरकार की योजना के तहत मुफ्त राशन लेने में मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर की भी शुरुआत की।
अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अहमदाबाद में पौधारोपण किया और नागरिकों से इस शहर को न केवल भारत का बल्कि दुनिया का सबसे अधिक हरित क्षेत्र वाला शहर बनाने की अपील की।