सोनीपत के खान कॉलोनी में साम्प्रदायिक विवाद, सोमवार को कमिश्नर का होगा घेराव

मुस्लिम लोगों द्वारा 112 पर बार-बार फ़ोन करने के बाद पुलिस पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने उपरोक्त 20-22 व्यक्तियों के खिलाफ FIR न दर्ज करकें मुस्लिम समुदाय के लगभग 15 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके 1 व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया।

सोनीपत। दिनांक 25 जून 2023 को एक मुस्लिम लड़के व एक हिन्दू लड़की की इंस्टाग्राम पर विवादित फोटो वायरल हो गयी थी जिसको लेकर उस मुस्लिम लड़के को रात लगभग 9 बजे जब वो नमाज पढकर मस्जिद से बाहर निकला तो उसको पहले से इकट्टा हुए 20 से 25 लोगों द्वारा पीटना शुरु कर दिया। जिसके बाद लड़के द्वारा बचाओ बचाओ का शोर मचाने पर उसके परिजन और आस पड़ोस के लोग वहां भाग के गए तो उपरोक्त व्यक्तियों ने उन पर पथराव शुरु कर दिया। इस पथराव में दोनों पक्षों को चोटें आई। जो कि सारी झगड़े की घटना मस्जिद में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गये। मुस्लिम लोगों द्वारा 112 पर बार-बार फ़ोन करने के बाद पुलिस पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने उपरोक्त 20-22 व्यक्तियों के खिलाफ FIR न दर्ज करकें मुस्लिम समुदाय के लगभग 15 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके 1 व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया।

उसके बाद 27 तारिक को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में खान कालोनी की इस झगडे के घटना को धार्मिक रंग चढाते हुए और वहा का माहौल बिगाड़ने की नियत रखते हुए लगभग 100 से 150 लोगों का हुजूम हाथ में फरसे , तलवार और डंडे लेकर खान कालोनी की गलियों में धमकियां देते हुए ,गन्दी गन्दी गलियां देते हुए और मुस्लिम बहन बेटियों को उठाने की व जान से मारने की धमकियां देते हुए गलियों में घुसकर ये एलान कर दिया कि बकरीद की नमाज मस्जिद में नहीं पढ़ने दी जाएगी जो आएगा उसे जान से मार दिया जायेगा। इस पर भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति से काम लिया। इस घटना को भी वहां लोगों ने आपने फ़ोन से रिकॉर्ड कर लिया। मुस्लिम समुदाय के कई परिवार भय का माहोल बनते देख वो अपनी बीवी बच्चों के साथ अपने घर छोड़ कर भागने को मजबूर हो गये और अपनी जान बचाने के लिए अपने रिश्तेदारों के पास जाकर शरण ली।

1 जुलाई 2023 को दलित पिछड़ा मंच के राज्य अध्यक्ष की अध्यक्षता में सैंकडों की संख्या में मुस्लिम स्त्री पुरुष थाना सेक्टर 27 सोनीपत गए व असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। लेकिन 2 जुलाई रविवार को अगले सुबह ही पुलिस खान कॉलोनी में आई व घर मे मौजूद सभी स्त्रियों व किशोरवय बच्चों को गिरफ्तार कर ले गई छोटे दुधमुहे बच्चे रोते बिलखते वहीं रह गए।।लेकिन दूसरे पक्ष के लोग थाने में ही हुड़दंग कर रहे हैं। यूपी हरियाणा व सोनीपत से खान कॉलोनी वासियो के सभी रिश्तेदारों को भी सारा दिन गिरफ्तार किया जा रहा है जिससे मुस्लिम बिरादरी में भय व भगदड़ का माहौल है।। कल 2 जुलाई 2023 सोमवार साम्प्रदायिक, मजहबी, नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ रोष प्रदर्शन व कमिश्नर सोनीपत का घेराव किया जाएगा।

First Published on: July 2, 2023 8:55 PM
Exit mobile version