महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ी, देश को बर्बादी के कगार पर ले जा रही भाजपा: Rajan Rao

गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षा, कुमारी सैलजा के राजनैतिक सचिव व दक्षिण हरियाणा के प्रभारी Rajan Rao ने देश में पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दाम के साथ बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने देश के आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है। भाजपा देश को बर्बादी के कगार पर लेकर जा रही है।

महंगाई पर अर्धनग्न होकर देश की जनता को गुमराह करने वालों की जुबान पर अब ताले क्यों पड़े हैं। 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का झांसा देने वाले बताएं कि 100 रुपए डीजल की कीमत होने से किसान की आय कैसे दुगनी होगी? भाजपा ने सबसे पहले देश के किसान के साथ धोखा किया व्यापारी कर्मचारी से लेकर युवाओं को बेरोजगारी के गर्त में धकेल दिया। हर वर्ष दो दो करोड़ रोजगार सृजित करने वाली भाजपा युवाओं को बेरोजगार करने पर तुली है।

बेरोजगारी से तंग आकर युवा अपनी जान गवा रहे हैं। इतने से भी भाजपा को चैन नहीं पड़ा तो पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर थोक व खुदरा महंगाई को बढ़ाने का काम किया। देश में चारों ओर अराजकता का माहौल है। कोरोना महामारी से निपटने में भी भाजपा सरकार पूरी तरह फेल रही। सुविधाओं और संसाधनों के नाम पर लोगों को महज झूठे सब्जबाग दिखाए गए।

देश में बढ़ते वैमनस्य के माहौल को देखते हुए भाजपा को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। वर्ष 2014 के चुनाव से लेकर अब तक क्या देश को इन्हीं अच्छे दिनों की आप दिखाई गई थी? पूरी भाजपा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के साथ खानपान वाले आइटम महंगे होने से देश में रिटेल महंगाई 6 महीने के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से थोक महंगाई बढ़कर रिकॉर्ड 12.94% पर पहुंची गई है। महंगे पेट्रोल-डीजल ने आम आदमी की थाली का बजट बिगड़ा दिया है। सरकार की ओर से जारी थोक महंगाई में कहा गया कि क्रूड पेट्रोलियम, मिनरल ऑयल के चलते महंगाई बढ़ी है। मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स भी मई में 10.83% महंगे हुए हैं। प्याज के दाम बढ़े हैं। प्याज के दाम 23.24% बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में फेल हो रही है। नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

First Published on: July 12, 2021 6:33 PM
Exit mobile version