आपदा में भी “अवसर” तलाश रही मनोहर सरकार, कांग्रेस निभा रही अपना मानवीय कर्तव्य: राजन

कांग्रेस और भाजपा में यह अंतर लोगों को दिखाई दे रहा है। भाजपा झूठा श्रेय लूटना चाहती है, जबकि कांग्रेस धरातल पर उतर कर लोगों के लिए सुविधाएं और व्यवस्थाएं जुटाने में विश्वास रखती है।

गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष, कुमारी सैलजा के राजनैतिक सचिव व दक्षिण हरियाणा के प्रभारी राजन राव ने कहा आपदा के समय लोगों को सुविधाएं और सहूलियत प्रदान करने की बजाय आपदा में भी अवसर तलाश रही है प्रदेश की फीता काट मनोहर लाल सरकार। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब मुख्यमंत्री 10 ICU बेड का उद्घाटन करने पहुंच गए।

कहा कि सीएम मनोहरलाल आज प्रदेश के कई जिलों में निरीक्षण के लिए पहुंचे लेकिन निरीक्षण करने से पहले मुख्यमंत्री को कम से कम यह सोचना चाहिए था की मीडिया में प्रचार पाने और फोटो सेशन के लिए मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल बड़ा बड़ा है या कोरोना मरीजो की जान ? मुख्यमंत्री के जींद दौरे के कारण मरीज अस्पताल के गेट के बाहर ही व्हील चेयर्स पर तड़पते रहे।

उन्होंने कहा कि फीता काट सरकार को और सीएम को अगर प्रदेश के बिगड़ते हालत और पीड़ित मरीजों की जरा भी परवाह होती तो वो ऐसा कतई नहीं करते। लेकिन भाजपा को झूठा पर प्रचार पाने और मौतों पर भी श्रेय लेने की बीमारी लगी है। करोना जैसी भयंकर आपदा को देखते प्रदेश में मचे त्राहिमाम को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री को व्यवस्थाओं का औचक जायजा लेना चाहिए लेकिन इसके लिए मरीजों की जान खतरे में नही डालनी चाहिए।

जींद दौरे के दौरान मरीजों के लिए अस्पताल का गेट ही बंद कर दिया गया और मरीजों को तड़फता छोड़ दिया। जब मरीजो की हालात बिगड़ने लगी तो परिजनो के संयम ने जवाब दिया और लगातार दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद पुलिस को दरवाजा खोलना पड़ा। तब कहीं जाकर मरीजो को वार्ड में शिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री के सामने ही मरीजों को कहना पड़ा कि आपके दौरे के कारण प्रोटोकॉल का हवाला देकर सुबह आठ बजे से उन्हें किसी ने पानी तक नहीं पिलाया।

राव ने कहा कि इस दौरान कोई वार्ड के बाहर तड़पता रहा, कोई अंदर जाने के लिए मारामारी करता रहा, कोई पुलिस से उलझता रहा। लेकिन सीएम मनोहर लाल ने मरीजों की बातों तक को अनसुना कर दिया। राव ने कहा कि क्या राष्ट्रभक्त पार्टी भाजपा का असली चेहरा यही है। जबकि कांग्रेस बगैर किसी प्रचार और तामझाम के आपदा के समय जनता की सेवा में जुटी है। हरियाणा प्रदेश की बात करें तो यहां कांग्रेसी नेता राजन राव विशेष मुहिम के तहत कोविड-19 के पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित नजर आ रहे हैं।

बता दें कि राजन राव की ओर से बाकायदा टि्वटर हैंडल @TheRajanRao से लेकर सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म के जरिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके जरिए कोई भी पीड़ित मरीज या परिजन राजन राव से संपर्क कर वांछित सुविधा प्राप्त कर सकता है। हरियाणा में टीम दीपेंद्र और राजन राव ने सोशल मीडिया पर छेड़े अभियान में साफ संदेश दिया है कि ऑक्सीजन, वेंटिलेटर से लेकर अस्पतालों में बेड दिलाने तक में पीड़ित मरीज और परिजनों की पूरी मदद की जाएगी।

इसके अलावा राजन राव की ओर से जरूरतमंद, असहाय, गरीब लोगों को जीवन यापन की आवश्यक सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ये सारा नेक कार्य बगैर किसी बड़े तामझाम और झूठे प्रचार से बचकर किया जा रहा है, जबकि भाजपा के लोग, यहां तक कि मुख्यमंत्री मरीजों की जान खतरे में डालकर झूठी वाहवाही व श्रेय लूटने के चक्कर में पड़े हैं। कांग्रेस और भाजपा में यह अंतर लोगों को दिखाई दे रहा है। भाजपा झूठा श्रेय लूटना चाहती है, जबकि कांग्रेस धरातल पर उतर कर लोगों के लिए सुविधाएं और व्यवस्थाएं जुटाने में विश्वास रखती है।

First Published on: April 29, 2021 7:47 PM
Exit mobile version