डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। कोर्ट ने राम रहीम की 21 दिन की पैरोल मंजूर कर ली है। अब वह फिर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आकर निकलकर सिरसा पहुंचेगा। इसी के साथ साल 2020 से अब तक गुरमीत राम रहीम को 17वीं बार रिलीज किया जा रहा है।
खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वेला गुरमीत राम रहीम को रेप का दोषी पाते हुए कोर्ट ने 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी। गुरमीत राम रहीम को साल 2017 में दो महिला अनुयायियों के रेप का दोषी पाया गया था। आज से तीन महीने पहले ही मई 2026 में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी।
गुरमीत राम रहीम को इतनी बार मिली रिलीज
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पहली बार अक्टूबर 2020 में एक दिन के लिए जेल से बाहर आया था। इसके बाद पैरोल/फर्लो का यह सिलसिला जारी रहा। 17 दिन की पैरोल/फर्लो के साथ राम रहीम अब तक 450 दिन से ज्यादा बाहर आ चुका है।
साल 2021 में एक बार
-मई में कुछ घंटे के लिए
साल 2022 में तीन बार 91 दिन के लिए
– फरवरी 2022 में 21 दिन
– जून 2022 में 30 दिन
– अक्टूबर 2022 में 40 दिन
साल 2023 में तीन बार, 91 दिन के लिए
– जनवरी 2023 में 40 दिन
– जुलाई 2023 में 30 दिन
– नवंबर 2023 में 21 दिन
साल 2024 में दो बार, 91 दिन के लिए
– जनवरी 2024 में 50 दिन
– अगस्त 2024 में 21 दिन
– अक्टूबर 2024 में 20 दिन
साल 2025 में तीन बार, 91 दिन के लिए
– जनवरी 2025 में 30 दिन
– अप्रैल 2025 में 21 दिन
– अगस्त 2025 में 40 दिन
साल 2026 में अब तक तीन बार, 91 दिन के लिए
– जनवरी 2026 में 40 दिन
– मई 2026म में 30 दिन
– अगस्त 2026 में 21 दिन
