पड़ोसियों पर तेजाब फेंकने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

ठाणे। पड़ोसियों पर तेजाब से हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है। मामला कल्याण शहर के आनंद नगर क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि कम से कम आधे दर्जन लोग इस घटना में आंशिक रूप से तेजाब से जले हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त ए टी पवार ने कहा कि आरोपियों में से एक रेणु मंडल का झगड़ा कुछ दिन पहले अपने पड़ोसियों से हुआ था और इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई थी।

बृहस्पतिवार को एक महिला मंडल के घर गई और उसे गाली दी थी। इसके बाद फिर से झगड़ा शुरु हो गया। इसके बाद मंडल ने महिला पर कथित तौर पर तेजाब फेंका और उस महिला समेत उसे बचाने आए अन्य लोग भी इस तेजाब हमले में आंशिक रूप से जख्मी हुए।

First Published on: November 6, 2020 11:54 AM
Exit mobile version