भागवत ने देशभक्ति के संचार के लिए जम्मू कश्मीर में संघ की शाखाएं खोलने पर दिया जोर


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों के बीच देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए जम्मू कश्मीर में संघ की शाखाओं का नेटवर्क स्थापित करने पर शुक्रवार को जोर दिया।



जम्मू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों के बीच देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए जम्मू कश्मीर में संघ की शाखाओं का नेटवर्क स्थापित करने पर शुक्रवार को जोर दिया।

भागवत बृहस्पतिवार को चार दिनों की यात्रा पर केंद्र शासित प्रदेश पहुंचे थे। जिस दौरान उन्होंने बुद्धिजीवियों और प्रमुख नागरिकों से मुलाकात की। इसी के साथ ही उन्होंने प्रदेश में संघ की शाखाओं के खोलने पर भी जोर दिया।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि संघ सभी को साथ लेकर चलने वाले एक शांतिपूर्ण समाज का निर्माण कर दूसरों के लिए एक उदाहरण स्थापित करे।

उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त 2019 को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किये जाने के बाद जम्मू कश्मीर की यह उनकी पहली यात्रा है।



Related