कश्मीर में झील से मिला लश्कर के आतंकवादी का शव

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला एक स्थानीय आतंकवादी रविवार की शाम एंकर झील में मृत पाया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने झील में एक शव के दिखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि यह इलाका सोउरा पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के पास से एक परिचय पत्र मिला है जिससे उसकी पहचान आमिर अहमद मलिक के रूप में हुयी और वह शोपियां जिले का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि यह शख्स अक्टूबर 2020 से गुमशुदा था, और वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध रेजिस्टेंस फोर्स में शामिल हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि आतकवादी के मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

First Published on: June 14, 2021 8:15 AM
Exit mobile version