लोहरदगा में कार खाई में गिरी, हादसे में तीन घायल

पुलिस के अनुसार घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा में भंडरा-बेड़ो सड़क पर कोटा गांव के पास एक निजी कार के गड्ढे में गिर जाने से तीन लोग घायल हो गये।

घायलों को राहगीरों एवं भंडरा पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया। उनकी पहचान बीनू लकड़ा, अरुण सत्य प्रकाश लकड़ा एवं पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है। तीनों गभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस के अनुसार घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चलाने वाले अरुण सत्य प्रकाश लकड़ा ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई यह समझ में ही नहीं आया।

दुर्घटना में बीनू लकड़ा का एवं पुष्पा कुमारी का पैर टूट गया है। घायल दंपति रांची के निवासी हैं। पुलिस मामले की जॉंच-पड़ताल कर रही है।

First Published on: January 2, 2022 1:43 PM
Exit mobile version