देवघर पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

देवघर। झारखंड के देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत 11 साइबर अपराधियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। उनके पास से 21 मोबाइल फोन, 32 सिम कार्ड समेत कथित अपराध में प्रयोग की गयी तमाम वस्तुएं बरामद की हैं।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज देवघर जिले के विभिन्न थानों समेत जामताड़ा जिले के करमाटॉड थाना क्षेत्र में छापामारी कर पुलिस ने कुल 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 21 मोबाइल, 32 सिम, 15 एटीएम कार्ड, दस पासबुक, एक चेकबुक बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी मनोज पंडित पूर्व में भी साइबर अपराध के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है।

First Published on: February 5, 2021 12:57 PM
Exit mobile version