अफीम की खेती करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

मेदिनीनगर। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चला कर अफीम की खेती करने वाले पांच किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अफीम की खेती के खिलाफ इस अभियान को मनातू के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस बल ने अंजाम दिया और इन पांचों किसानों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोग अपने-अपने खेतों में पोस्ता की खेती करते थे जिससे अफीम बनाई जाती है। गिरफ्तार किसानों के खेतों में लगी पोस्ते की फसल को पहले ही पुलिस नष्ट कर चुकी थी। उसने बताया कि प्रतिबंधित एवं अवैध फसल की खेती के आरोप में गिरफ्तार इन कथित किसानों की तलाश पिछले दो माह से की जा रही थी।

First Published on: February 5, 2021 12:47 PM
Exit mobile version