खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर फिफरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के पुनासा चौकी अंतर्गत हुई। पुनासा चौकी प्रभारी सूरा परते ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों की पहचान शिवा (14), अर्जुन (12) एवं कड़वा (11) के रूप में की गई है।
चौकी प्रभारी ने कहा इस हादसे में विष्णु (14) नामक किशोर गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे उपचार के लिए खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
