मुंबई। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राकांपा नेता मुंडे (45) ने मंगलवार को खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत स्थिर है। मेरे पेट में बीते कुछ दिन से तेज दर्द था। मैं मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हूं।
मंत्री ने ट्वीट किया, ‘मेरी तबीयत स्थिर है। मैं इलाज कराकर जल्द ही आपकी सेवा में हाजिर होउंगा।’
तीव्र पोटदुखीमुळे मागील काही दिवसांपासून मी त्रस्त आहे. त्यामुळे उपचारासाठी आज मुंबईच्या लीलावती हॉस्पिटलमध्ये दाखल झालो आहे. प्रकृती स्थिर असून उपचार घेऊन मी लवकरच पुन्हा आपल्या सेवेत दाखल होईल.
— Dhananjay Munde (@dhananjay_munde) November 10, 2020