मुंबई। ‘ताउते’ चक्रवात के कारण महाराष्ट्र में 19 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य लोग चक्रवात संबंधी हादसों में घायल हो गए। प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी जानकारी दी। चक्रवात के कारण 81 ढांचे पूरी तरह नष्ट हो गए और 13,021 ढांचे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार शाम को बताया कि सात जिलों में 19 लोगों की मौत हुई है और इस चक्रवात के कारण राज्य के 10 जिले प्रभावित हुए प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में बताया कि चक्रवात के कारण महाराष्ट्र में 11 पशु भी मारे गए हैं।
वहीं, चक्रवात के कारण अरब सागर में चार दिन पहले पी305 बजरे के डूबने के कारण मारे गए लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 49 हो गई, लेकिन 26 लोग अब भी लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल का तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।
