पणजी। गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस समिति की प्रमुख प्रतिमा कुटिन्हो ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी का दामन थाम लिया।
गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस समिति की उपाध्यक्ष बीना शांताराम नाइक को कुटिन्हो की जगह नियुक्ति दी गई है। जिस बात की जानकारी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ट्वीट कर दी है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘‘गोवा की सबसे सक्रिय युवा नेताओं में से एक प्रतिमा कुटिन्हो का आप में स्वागत करके बहुत खुश हूं। गोवा बदलाव चाहता है, गोवा चाहता है कि राज्य में ऐसे युवा नेता पार्टी का प्रतिनिधित्व करें।’’
Really happy to welcome one of the most dynamic young leaders of Goa Pratima Coutinho @adv_coutinho to AAP. Goa wants change, Goa wants young leaders like her to represent the Aam Aadmi of Goa. pic.twitter.com/0RFDZhHBxJ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 26, 2021