महाराष्ट्र: मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गरजे गिरफ्तार, पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
महाराष्ट्र Updated On :

महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के पीए अनंत गरजे को मुंबई की वर्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, अनंत गरजे की पत्नी गौरी गरजे ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने गरजे के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने को लेकर मामला दर्ज किया है।

अनंत गरजे की डॉक्टर पत्नी गौरी पालवे-गरजे (उम्र 28) ने शनिवार (22 नवंबर) शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गौरी पालवे-गरजे ने वर्ली के आदर्श नगर में ‘महाराष्ट्र मल्टी यूनिट रेजिडेंशियल सोसाइटी’ में अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड की थी। अनंत गरजे और गौरी पालवे ने महज 10 महीने पहले ही शादी की थी। हालांकि, बाद में गौरी पालवे को पता चला कि अनंत गरजे का किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंध है। इस वजह से अनंत गरजे और गौरी पालवे के बीच झगड़ा होता रहता था।

इसी बहस के चलते गौरी पालवे ने शनिवार (22 नवंबर) की शाम को फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस मामले में वर्ली पुलिस ने गौरी पालवे के पति अनंत गरजे, भाई अजय गरजे और जीजा शीतल गरजे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

गौरी पलवे-गरजे के परिवार ने उनकी मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरी के परिवार वालों ने शक जताया है कि गौरी ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उनका मर्डर हुआ है। हालांकि, अनंत गरजे ने इस बारे में कुछ और ही दावा किया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड करने से पहले गौरी ने मुझसे मोबाइल फोन पर कॉन्टैक्ट किया था। उन्होंने मुझे बताया कि मैं सुसाइड कर रही हूं। उस समय मैं पंकजा मुंडे के साथ टूर पर था। गौरी का कॉल आने के बाद मैंने तुरंत टूर कैंसिल कर दिया और घर लौट आया। तब तक गौरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

जब मैं घर गया तो उन्होंने दरवाज़ा नहीं खोला। मैं 31वीं मंजिल के फ्लैट की खिड़की से नीचे हमारे 30वीं मंजिल के फ्लैट की खिड़की पर गया। तब मैंने खिड़की से गौरी की लटकती हुई बॉडी देखी। इसके बाद हम तुरंत गौरी को नायर हॉस्पिटल ले गए। हालांकि, अनंत गरजे ने दावा किया कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Related