महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल कोरोना वायरस से संक्रमित

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मुंबई। महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया है।

जयंत पाटिल ने ट्वीट किया है, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ हूं। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। मैं उचित मेडिकल सलाह ले रहा हूं और जल्दी ठीक होने की आशा है। मैं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपना काम करता रहूंगा।’’

 ‘राष्ट्रवादी परिवार संवाद यात्रा’ के तहत इस महीने की शुरुआत में राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने वाले पाटिल ने अपने इस ट्वीट के जरिए उनके संपर्क में आए लोगों से सतर्क रहने और स्वपृथक-वास में जाने को कहा है।

इस महीने की शुरुआत में राज्य के मंत्रियों अनिल देशमुख, सतेज पाटिल और राजेन्द्र सिंगणे के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। देशमुख को नागपुर के अस्पताल में इलाज के बाद 15 फरवरी को वहां से छुट्टी मिल गई है।

बता दें कि पिछले साल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित दर्जनों मंत्री संक्रमित हुए थे।

First Published on: February 18, 2021 12:28 PM
Exit mobile version