मुंबई में छाया कोहरा, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

भाषा भाषा
महाराष्ट्र Updated On :

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों में मौसम में नमी में वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण मंगलवार सुबह कोहरा छा गया और हल्की ठंड महसूस हुई। कोहरे की वजह से मुंबई और नासिक के बीच सुबह के समय यातायात आवाजाही धीमी रही, जो कमर्शियल वाहनों के लिए सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, साथ ही मौसम में नमी बढ़ने के कारण मुंबई और नासिक सहित कुछ क्षेत्रों में कोहरा छा गया। कोंकण क्षेत्र और गोवा में भी न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3.1 और पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई।

मध्य महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह, कोंकण क्षेत्र और गोवा में सोमवार को तापमान में 3.1 से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे मुंबई सहित इन क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई।

उन्होंने कहा कि राज्य के विदर्भ क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भी अधिकतम तापमान में 1.6 से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। एक तरफ जहां अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वहीं मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भी कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।



Related