MP में हल्का भूकंप, नागपुर में महसूस किए गए झटके

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर में भी महसूस किये गये। फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल केन्द्र के वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि भूकंप सुबह 4.10 बजे आया तथा इसका केन्द्र सिवनी में जमीन के 15 किलोमीटर अंदर था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिवनी के उप नगर डूंडा और अन्य इलाकों में सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस करने पर कुछ लोग घरो से बाहर निकल आये।

आईएमडी नागपुर के एक अधिकारी ने बताया कि सिवनी से लगभग 96 किलोमीटर दूर स्थित नागपुर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।

 

First Published on: October 27, 2020 1:58 PM
Exit mobile version