सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की फ़िराक में थे नक्सली, 18 आइईडी बरामद

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले में एक विशेष खोजी अभियान में सुरक्षा बलों ने गोइलकेरा थानांतर्गत कुरकुटिया से कंसुआ जाने वाले जंगल के बीच कच्चे मार्ग पर लगाए गए 18 आइईडी बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। माना जाता है कि नक्सली एक बड़े हमले की ताक में थे, लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से ये असफल हो गया। बताया तो यह भी जाता है कि नक्सली अगर अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते तो सुरक्षा बलों को काफी क्षति पहुंच सकती थी।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर माओवादियों के खिलाफ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 60वीं बटालियन ने चाईबासा जिले में तीन दिनों के एक विशेष खोजी अभियान में गोइलकेरा थानांतर्गत कुरकुटिया से कंसुआ जाने वाले जंगल के बीच कच्चे मार्ग पर सुरक्षा बलों को लक्ष्य कर ढाई सौ फीट के क्षेत्र में लगाए गए 18 आइईडी बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले में केस दर्ज कर छानबीन करते हुए माओवादियों का पता लगा रही है।

First Published on: September 4, 2020 12:05 PM
Exit mobile version