लव-जिहाद की शिकार हुई बल्लभगढ़ की निकिता तोमर, देशभर में उठी इंसाफ की मांग

एक दिन पहले उसने साजिद उर्फ ​​राहुल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की थी।

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ में फिर एक  जानी-पहचानी अनहोनी की खबर आयी है। ऐसी खबरें इस समय देश में आम हो गयी है। एकतरफा प्रेम में पागल एक युवक हैवान बन गया और दिन-दहाड़े 21 वर्षीय छात्रा को गोलियों से भून डाला। छात्रा सड़क पर तड़पती रही और मौके पर ही दम तोड़ दिया। छात्रा निकिता तोमर अपने भाई और मां के साथ परीक्षा देने आयी थी।

मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है। सारी घटना अग्रवाल कॉलेज के सामने घटी। जब सोमवार को परीक्षा देने आई छात्रा को आरोपी साजिद उर्फ राहुल अपने दोस्तों संग कार में  जबरदस्ती बैठाने लगा। तौफीक ने निकिता को कार में खींचने की बहुत कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद उसने निकिता को गोली मार दी। समाचार में आने के बाद यह मामला ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।  ‘जस्टिस फॉर निकिता’ और ‘लवजिहाद’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

यह पूरी घटना CCTV में भी कैद हो गई। मृतका निकिता बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी और अग्रवाल कॉलेज में एग्जाम देने आई थी। दोनों आरोपियों ने अग्रवाल कॉलेज के बाहर सार्वजनिक रूप से निकिता तोमर नामक 21 वर्षीय छात्र की गोली मारी। एक दिन पहले उसने साजिद उर्फ ​​राहुल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी और उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की थी।

25 अक्टूबर, 2020 को पीड़िता द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, आरोपी साजिद जिसने खुद को राहुल के रूप में लड़की से मिला था, 25 जुलाई, 2020 से लगातार उसे परेशान कर रहा था, लेकिन लड़की ने यह बात अपने माता-पिता को नहीं बताई।


आपको बता दें की सोमवार को निकिता परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी। मां विजयवती और भाई नवीन कालेज के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। शाम करीब 4 बजे वह परीक्षा देकर बाहर आई।

कालेज गेट से थोड़ा आगे एक आई-20 कार आकर उसके पास रुकी। उसमें से तौफिक निकला। उसने निकिता को कार में खींचने का प्रयास किया। तभी तौफिक ने उसकी मां और भाई को देखा। उसने कट्टा निकालकर निकिता के ऊपर गोली चला दी, वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।

तौफिक अपने साथी संग कार में बैठकर फरार हो गया। मां और भाई ने निकिता को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी तौफिक को दबोच लिया। फरार हुए उसके साथी की तलाश की जा रही है।

 

 

First Published on: October 27, 2020 3:03 PM
Exit mobile version