मिजोरम में 8 महीने के बच्चे समेत 2 लोग हुए कोरोना संक्रमित

आइजोल। मिजोरम में 8 महीने के एक बच्चे समेत दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4184 हो गयी है। लांगतलाई जिले में रैपिड एंटीजन जांच से संक्रमण के दोनों मामलों की पुष्टि हुई। संक्रमित पायी गयी एक महिला लांगतलाई में एक अस्पताल में नर्स है। दोनों मरीजों में संक्रमण के लक्षण मिले।

मिजोरम में 127 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें आइजोल जिले में 64, लांगतलाई में 11, सेरछिप में चार, कोलासिब में आठ, चम्फाई में चार, सैतुल में दो और हनाथियाल में तीन लोगों का उपचार चल रहा है।

सिआहा, मामित और खावज्वाल जिले कोविड-19 से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 4049 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 103 नमूनों की जांच के साथ अब तक 1,76,234 नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में रिकवरी रेट 96.78 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत है।

First Published on: December 28, 2020 1:06 PM
Exit mobile version