कृषि विधेयकों के खिलाफ कोलकाता में किया निर्वस्त्र प्रदर्शन

प्रतीकात्मक फोटो

कोलकाता। राज्यसभा में कृषि संबंधी विधेयकों के पारित होने के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में निर्वस्त्र होकर जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के पांच निर्वस्त्र कार्यकर्ताओं ने शहर में ‘आमी किसान’ (मैं एक किसान हूं) की तख्तियां लेकर आगे बढ़ रह थे। उनके पीछे लगभग 50 अन्य लोग विधेयक वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बाद में लगभग 20 कार्यकर्ताओं को कोलकाता पुलिस (केपी) के मुख्यालय लालबाजार ले जाया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। कोलकाता पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए हिरासत में लिया गया था क्योंकि जुलूस राजभवन के प्रवेश द्वार तक चला गया था। युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये विधेयक किसानों को गंभीर आर्थिक संकट में धकेल देगा और इससे खाद्यान्न संकट आ जाएगा। संगठन ने विधेयकों के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।

 

First Published on: September 22, 2020 12:49 PM
Exit mobile version