ओडिशा के कॉलेजों में अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा ‘आपदा प्रबंधन’

ओडिशा सरकार ने यह तय किया है कि राज्य के कॉलेजों में प्रथम वर्ष के दौरान आपदा प्रबंधन पर एक पाठ्यक्रम को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा।

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने यह तय किया है कि राज्य के कॉलेजों में प्रथम वर्ष के दौरान आपदा प्रबंधन पर एक पाठ्यक्रम को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। जिस बात की जानकारी राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री अरुण साहू ने दी है।

ओडिशा सरकार ने 29 मई को उच्चतर माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में आपदा और महामारी प्रबंधन को शामिल करने का फैसला लिया था जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद ने इस साल से कला, विज्ञान और वाणिज्य के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए पर्यावरणीय अध्ययन और आपदा प्रबंधन का नया पाठ्यक्रम अनिवार्य विषय के तौर पर तैयार किया है।’’

First Published on: July 24, 2021 11:05 AM
Exit mobile version