जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने गुपकर स्थित अपने आवास के मुख्य द्वार के बाहर खड़े सुरक्षा बल के वाहनों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं।
मणिपुर राज्य के सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ‘गो टू हिल्स 2.0’ अभियान की शुरुआत की है।
किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लापता हुआ हरियाणा के गांव कंडेला का 28 वर्षीय युवक, करीब साढ़े सात महीने बाद अपने घर वापिस लौटा है।
चोर होने के संदेह में भीड़ ने करीब 25 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
कट्टर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद एहतियातन कश्मीर घाटी में शुक्रवार को दूसरे दिन भी पाबंदियां जारी हैं।
पाकिस्तान समर्थक सैयद अली शाह गिलानी के निधन के साथ ही कश्मीर में भारत-विरोधी और अलगाववादी राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया।
कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की मदद करने के लिए 10 आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किया है।
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ईडी के समन के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उसे रद्द किए जाने का अनुरोध किया।
दिल्ली सरकार ने तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों पर ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने और क्रायोजेनिक टैंकरों को खरीदने के लिए आवेदन मांगे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने चिंता जतायी कि कम बारिश से राज्य में सूखा पड़ सकता है।
दिल्ली में जलभराव को लेकर विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ आप सरकार की बुधवार को आलोचना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में 23 वर्षीय एक महिला ने ‘पानी पूरी्’ को लेकर पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
दिल्ली में कोविड-19 वैश्विक महामरी के कारण लंबे समय से बंद स्कूल आखिरकार नौंवी से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए बुधवार को खुल गए।
बेहतर निगरानी और कानून व्यवस्था के मुद्दों से कुशलता से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष की गश्त लगाने वाली गाड़ियों को बुधवार से थानों के साथ जोड़ा जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह भारी बारिश होने से निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया और शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो गया।
मध्य दिल्ली के बापा नगर इलाके में चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
नगर निगमों की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 28 अगस्त तक डेंगू के 97 मामले दर्ज किए गए हैं।
उत्तराखंड में सोमवार को कई स्थानों पर बादल फटने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर सोमवार रात से अचानक बढ़ गया।
बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ रही लोगों की भीड़ पर मंगलवार को चिंता जाहिर की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।
मुंबई में लंबे समय के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के साथ ही शहर में भारी बारिश हुई।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक सितम्बर से स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान को सरकार से पट्टे पर ली गई जमीन की खुदाई में उच्च गुणवत्ता वाला 6.47 कैरेट का हीरा मिला है।
निजी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एक सितंबर से कक्षा नौंवीं से 12वीं के लिए स्कूलों को फिर से खुलने से पहले अपने शिक्षकों और कर्मचारियों…
शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे पर निशाना साधा है।