पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के तीन सेक्टरों में की गोलाबारी

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सुबह करीब नौ बजे, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया और केरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’

फोटो-फाइल

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सुबह करीब नौ बजे, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया और केरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान इस महीने 37 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर चुका है।

राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पिछले सप्ताह पाकिस्ताानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी सहित दो लोग घायल हो गए थे।

First Published on: September 23, 2020 12:16 PM
Exit mobile version