पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

अमरिंदर ने ट्वीट किया, “मैं हल्के लक्षणों के बाद, कोविड की जांच में संक्रमित पाया गया हूं। मैंने खुद को अलग-थलग कर लिया है और मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने का अनुरोध करता हूं।”

First Published on: January 12, 2022 2:48 PM
Exit mobile version