नवजोत सिद्धू ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में अपने घर पर काला झंडा लगाया

कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मंगलवार को पटियाला में अपने घर पर काला झंडा लगाया।

चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मंगलवार को पटियाला में अपने घर पर काला झंडा लगाया।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘विरोध में काला झंडा लगाया। हर पंजाबी को किसानों का समर्थन करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब तीनों कानूनों के खिलाफ लड़ रहा है जो पूरी तरह किसानों को बर्बाद कर देंगे। किसान संगठनों ने तीनों केंद्रीय कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन के छह महीने पूरे होने के मौके पर 26 मई को ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान किया है।

First Published on: May 25, 2021 5:15 PM
Exit mobile version